मंझनपुर: बिसारा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है दोनों युवक किसी काम से मनौरी गए हुए थे वापस लौटते वक्त ये हादसा हुआ है।