कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन शनिवार को किया गया। इस थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्या एसपी को बताई। इस दौरान 5 शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए। उन्होंने मौके से 2 का निस्तारण कर दिया है।