विदिशा नगर: यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्कूली ऑटो की जांच, 20 वाहनों का चालान
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा दुर्गा नगर चौराहा और पीतल मिल चौराहे के नजदीक अलग-अलग टीम द्वारा जांच और कार्रवाई की गई। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चली इस कार्रवाई के दौरान यातायात थाना प्रभारी आशीष राय और सूबेदार मेघा शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ स्कूली ऑटो की बारीकी से जांच की गई।