इस्लामनगर अलीगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिकंदरा में भव्य योग शिविर का आयोजन, 1000 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिकंदरा में जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के आवास परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी गुड्डू यादव के सौजन्य से कराया गया। आयोजनकर्ताओं ने 11 बजे बताया कि योगाभ्यास आचार्य जयदेव जी महाराज के सानिध्य में कराया गया। जिसमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।