कनवास: पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को देवली मांजी से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 9, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को देवली मांजी से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस ने दीनदयाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 126, 170 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की।