कनवास: दरा में वन विभाग की कार्रवाई पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, मंत्री की गाड़ी का किया घेराव
Kanwas, Kota | Oct 5, 2025 कनवास क्षेत्र के दरा में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर तनाव और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते महिलाओं ने ऊर्जा मंत्री की गाड़ी का घेराव कर दिया। महिलाएं मंत्री की गाड़ी के आगे बैठ गईं और रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार सेवा पखवाड़ा शिविर में ऊर्जा मंत्री से मिलने पहुंचे थे।