कनवास: पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराकर पैसे नहीं देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने देवली मांजी से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 6, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के देवली मांझी पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर डरा-धमकाकर पेट्रोल भरवाकर पैसे नहीं देने के मामले में फरार आरोपी चिराग सुमन को देवली मांजी से गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक घटना 1 अक्टूबर की रात की है, जब आरोपी अपने साथी सुनिल गुर्जर के साथ नायरा पेट्रोल पम्प पर पहुंचा और 300 रुपये का पेट्रोल भरवाया।