कनवास: लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वारंटी देवली मांजी को पुलिस ने चोमा से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 7, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी को चोमा से गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक आरोपी अनिल को न्यायालय जेएम कनवास द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया।