प्रतापगढ़: बावड़ी खेड़ा में NH 56 पर बलगर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, युवक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बावड़ी खेड़ा ग्राम पंचायत के निकट रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। धमोत्तर थाना के जांच अधिकारी गोपी चंद ने बताया कि मृतक की पहचान ओमप्रकाश मीणा (21) पुत्र रघुनाथ मीणा निवासी मोगजी कूड़ी, थाना धमोत्तर के रूप में हुई है।