बिंद: जैतीपुर गांव में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू
Bind, Nalanda | Mar 4, 2025 बिंद प्रखंड अंतर्गत जैतीपुर गांव के देवी स्थान मंदिर में सुख समृद्धि को लेकर मंगलवार को सुबह 11 बजे 24 घंटे का अखंड संकीर्तन प्रारंभ किया गया। जहां पं कन्हैया भारद्वाज ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवा कर अखंड हरि कीर्तन की शुरूआत कराया। जिसके बाद भजन मंडली के लोगों द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।