14.07.2026
पंचकूला पुलिस को मिली नई कमान: गुलदस्ते, पुलिस सलामी और अधिकारियों के स्वागत के बीच 2021 बैच की आईपीएस अदिति सिंह ने डीसीपी के रूप में संभाला कार्यभार
महिला सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था, शांतिपूर्ण जिला और जनहितैषी पुलिसिंग सर्वोच्च प्राथमिकता, हर नागरिक की शिकायत पर होगा तुरंत संज्ञान
पंचकूला/ 14 जुलाई:- हरियाणा सरकार द्वारा जारी हालिया तबादला सूची के तहत नियुक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर