चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना देने की अपील की
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील की है कि शुक्रवार को हुई बरसात ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामों में हुए नुकसान की सूचना पटवारी, आईएलआर, तहसीलदार,तहसील कार्यालय को फसल में हुए नुकसान के संबंध में सूचित करें, ताकि वर्षा ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का आकलन किया जाकर राहत प्रदान की जा सके।