चूरू: जिले के चूरू व रतनगढ़ में सम्पन्न हुई रीट परीक्षा, 89.53% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ व चूरू में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। शुक्रवार को चूरू और रतनगढ़ के 47 परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 89.53 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 6 बजे करीब बताया कि जिलामुख्यालय चूरू में 32 तथा रतनगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे।