चूरू: ढाणी डीएस पूरा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू की ढाणी डीएसपूरा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम विजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने शाम 4 बजे करीब बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत राज संस्थाओं की सीमाओं में परिवर्तन, ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों के पुनर्गठन के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।