चूरू: कृषि मंडी के पास कार ने पैदल जा रहे उस्मानाबाद कॉलोनी के युवक को मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू की कृषि मंडी के पास शुक्रवार को एक कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उस्मानाबाद कॉलोनी का युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।