चूरू: डाबला रोड़ पर एबीवीपी के पूर्व नगरमंत्री की लाठियों से पीटकर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल
Churu, Churu | Nov 15, 2024 चूरू के डाबला रोड़ पर 1 नवम्बर की रात को एबीवीपी पूर्व नगरमंत्री नरेंद्र प्रजापत की लाठी-सरियों से पीटकर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को सदर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने शुक्रवार शाम को बताया कि हत्या के इस मामले में नामजद आरोपी अमित उर्फ मितला और शुभम ढाका की तलाश की जा रही है।