कटघोरा: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गया SECL कर्मी नदी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में कोहराम
कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ आए सुभांशु का शव करीब 24 घंटे बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।जानकारी के अनुसार सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक मनाने गया था।