कानपुर: पनकी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट ने ₹50000 के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
पनकी थाने की पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट द्वारा 50000 के इनामियां बदमाश सतीश को रविवार 1:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अवैध तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ जारी है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।