पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ढिलवां जिला बरनाला
पंजाब मैं किया गया हर घर 🇮🇳 तिरंगा रैली का आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ढिलवां जिला -
बरनाला पंजाब द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा गीत से हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय हिन्द” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत हुई।
श्री हरि कृष्ण, प्रभारी प्राचार्य ने रैली का नेतृत्व करते हुए स्थानीय निवासियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान पर प्रभावशाली नारे लिखे।
विद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत सफल रहा।