मंझनपुर: आरक्षी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, एसपी ने कौशाम्बी में ब्रीफिंग कर पुलिस फोर्स को किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आई। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित विशेष ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता से कराया जाए।