देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने नोएडा से एक शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की ज्वेलरी की बरामद
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में ही खुलासा किया है। पुलिस ने घर में साफ सफाई का काम करने वाली आरोपी महिला ललिता कुमारी, पत्नी अजय साहनी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से आठ लाख रु की कीमत की चोरी की ज्वेलरी बरामद की है।