देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था।