देहरादून: भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में संयुक्त बैठक की गई आयोजित, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट की चुनाव प्रबंधन समिति एवं लोकसभा कोर कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने का भी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।