गुमला: कारपेंटर पर गंभीर आरोप: महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, पति ने पार्क में पकड़ा
Gumla, Gumla | May 5, 2026 शहर के आजाद बस्ती इलाके से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां घर में काम करने आए एक कारपेंटर युवक पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बंगाल का रहने वाला नुरुल नामक युवक कारपेंटर का काम करने के सिलसिले में महिला के घर आता-जाता था।