मंझनपुर: पश्चिम शरीरा क्षेत्र में समाधान दिवस में मिला न्याय, पैमाइश के बाद पीड़ित को मिला कब्जे का अधिकार
तहसील मंझनपुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पश्चिम शरीरा निवासी छविनाथ सिंह के भूमि विवाद का निस्तारण राजस्व विभाग ने मौके पर पैमाइश कर किया। जांच में आवेदक की भूमि पर दूसरे पक्ष का कब्जा पाया गया। इसके बाद राजस्व अधिकारियों ने आवेदक को नियमानुसार अपनी भूमि पर कब्जा प्राप्त करने का अधिकार बताते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।