बीरपुर: खरमौली में डिग्री कॉलेज में नामांकन के चौथे व अंतिम दिन 27 छात्रों ने लिया दाखिला
वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक की प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन सोमवार को संपन्न हो गया। प्रथम सूची के 89 चयनित अभ्यर्थियों में से 70 छात्रों ने नामांकन कराया। अंतिम दिन 27 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और सोमवार को शाम करीब पांच बजे शाम तक नामांकन काउंटर पर भीड़ बनी रही।