सराड़ा: थरोडा शराब ठेके से 1 लाख रूपये की शराब चुराने व सूने मकान मे चोरी करने वाली गैंग के 5 शातिर चोर गिरफ्तार
सराडा थाना क्षेत्र के थरोडा मे शराब ठेके से 1 लाख रूपये की शराब चुराने व सूने मकान मे चोरी करने वाली गैंग के 5 शातिर चोर को गिरफ्तार किया साथ ही प्रकरण में चोरी किया माल मसूरका अंग्रेजी शराब की पेटी करीब 1 लाख रुपए की बरामद की गई।उक्त अभियुक्त रात्रि में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी करने के आदी हैं।