सराड़ा: विश्व विख्यात जयसमंद झील की पाल पर जयसमंद महोत्सव कल तैयारिया हुई पूर्ण
Sarada, Udaipur | Feb 26, 2024 सलूंबर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की पहल पर पहली बार जयसमंद महोत्सव मनाया जायेगा।विश्व विख्यात जयसमंद झील की पाल पर पहली बार जयसमंद महोत्सव की शुरुआत मंगलवार सुबह योग के साथ की जाएगी।कार्यक्रम को लेकर सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार एसीईओ अनिल पहाड़िया ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।स्थान देखते हुए रुपरेखा तैयार की एवं जिम्मेदारी सोपी।