सराड़ा: महाराणा प्रताप समाधि स्थल बंडोली व स्मारक का पर्यटक विभाग की उपनिदेशक ने किया दौरा
Sarada, Udaipur | Feb 26, 2024 मेवाड़ पर्यटन सर्किट में राजस्थान सरकार द्वारा घोषित 100 करोड़ की योजना के अंतर्गत चावंड,गोगुंदा,हल्दीघाटी,दिवेर,कुंभलगढ़ और उदयपुर को शामिल किया गया है।जिसको लेकर राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने आर्किटेक्ट वंदना के साथ समाधि स्थल बंडोली एवं महाराणा प्रताप स्मारक स्थल चावंड का दौरा किया।