सेमारी: नावडा में गोमती नदी किनारे पर वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम ने फंदे में फंसे पैंथर को किया रेस्क्यू
Semri, Udaipur | Feb 22, 2024 सराडा वन रेंज के नावडा गांव में एक पैंथर फंदे में फंस गया। जिस पर वन विभाग की टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया गया। जानकारी के अनुसार जंगली जानवरों से सुरक्षा या शिकार के लिए लगाए गए जाल में बुधवार को एक पैंथर फंस गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया और बायोलॉजी पार्क भेजा।