कायमगंज: गांव हरकरनपुर में एक ही रात में ग्रामीणों की दो भैंसे हुई चोरी, क्षेत्र में मवेशी चोरों का आतंक
कम्पिल के गांव हरकरनपुर निवासी रूपलाल पुत्र रामदीन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी बेटी जूली के नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे।घर पर केवल उनके पुत्र मनीष मौजूद था।रूपलाल की भैंस घर के बाहर खूंटे पर बंधी हुई थी।पड़ोसी रामलाल अपने परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे।उनके घर के बाहर भी एक भैंस बंधी थी। देर अज्ञात मवेशी चोर दोनों भैंसों को चुरा ले गए।