भभुआ: भगवतीपुर गांव के पास बोलेरो और सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 3 घायल, दो को रेफर किया गया
Bhabua, Kaimur | Jun 9, 2025 भगवतीपुर गांव के पास बोलेरो और सीएनजी ऑटो के जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मैत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12 की बताई गई। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव के राजेश बिंद के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक की पत्नी अनीता देवी और उसी गांव के धर्मावती देवी तथा अभय कुमार बताया जाता है।