भभुआ: खुरमाबाद पुल के पास ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर सवार 4 बराती घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 9, 2025 खुरमाबाद पुल के पास ट्रैक्टर व ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर सवार 4 बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौडी गांव के अमित कुमार सोनहन थाना क्षेत्र के सौथा गांव के इंद्रजीत कुमार तथा महुअत गांव के बसंत कुमार और भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव के शशिकांत कुमार बताया गया है।