गिरिडीह: अरगाघाट में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
अरगाघाट सार्वजानिक दुर्गा मंडप में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर सोमवार सुबह 8 बजे शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला गई।जिसमें करीब 501 महिलाएं और युवतियां सर पर कलश लेकर शहर भ्रमण के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में आयोजन समिति के भक्तों की भीड़ भी गाजे बाजे के साथ मौजूद रहे।