चरपोखरी: चरपोखरी में ‘सद्भावना कप सीजन-2’ का धमाकेदार आगाज, ट्राई ब्रेकर में पनवारी की शानदार जीत
क्षेत्र में खेल और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सद्भावना कप सीजन-2 फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं स्थानीय मुखिया लाल मुक्ति पासवान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।