दौसा: सैंथल थाना पुलिस ने हीरामल बाबा मंदिर से चोरी जेवरात के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Dausa, Dausa | Aug 10, 2025 सैंथल थाना पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब 3:00 बजे एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि हीरामल बाबा मंदिर सैंथल से चोरी हुई जेवरात सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष उर्फ अन्ना पुत्र गोवर्धन माली निवासी सैंथल को हीरामल बाबा के मंदिर से जेवरात चोरी करने में गिरफ्तार किया है और जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपी से अनुसंधान जारी है