परबत्ता: परबत्ता थाना: शादी का झांसा देकर 2 साल तक युवती का यौन शोषण, गर्भपात कराया, प्राथमिकी दर्ज
परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के लिखित आवेदन पर परबत्ता थाना में मोजाहिदा निवासी विजय साह के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ राजा, उसके पिता विजय साह और मां नीलम