जगदलपुर: नगर पालिक निगम जगदलपुर ने किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 16 दुकानें की सील
नगर पालिका निगम जगदलपुर ने निगम की दुकानों का किराया लंबे समय से जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार और शुक्रवार को संजय बाजार की 15 दुकानों और नया बस स्टैंड की 1 दुकान को सील किया गया। साथ ही बकाया किराये के रूप में 01 लाख 42 हजार 640 रुपये की वसूली भी की गई।