सदर: बीएचयू में CHS 11वीं गणित प्रवेश परीक्षा के बाद भीषण जाम, गर्मी और अव्यवस्था से छात्र- अभिभावक परेशान
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध कक्षा 9वीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को कक्षा 11वीं की गणित विषय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे। उनके साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।