खेकड़ा: NBCC कॉलोनी खेकड़ा के पास मिला बाइक सवार संतोषपुर बाघु निवासी युवक का शव
Khekada, Bagpat | Jun 30, 2026 खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी के अनुसार एनबीसीसी कालोनी के पास सड़क किनारे संतोषपुर बाघु के भीम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दावा किया है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर या फिर अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार भीम की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।