बदायूं: गंगपुर गांव के समीप बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी का एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर पलटी, लगभग 20 लोग घायल
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव के पास एक्सल टूटने से बारातियों से भरी अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसमें दबकर 20 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बारात कासगंज जिले के बागवास गांव से उसहैत जाटी गांव जा रही थी।