बदायूं: फतेनगला गांव में संदिग्ध हालात में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | May 28, 2025 बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के फतेनगला गांव में संदिग्ध हालातों में युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को जैसे ही पता चला परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें गम्भीर युवक किशन पाल पुत्र ओंकार निवासी फतेनगला थाना बिल्सी क्षेत्र का रहने वाला है। गंभीर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।