नर्मदापुरम स्थित भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।