झांसी: आवास विकास के विशाल मेगा मार्ट के सामने दबंगों ने कार सवार को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास के विशाल मेगा मार्ट के सामने कुछ दबंगों ने कार सवार लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, वीडियो में आप देख सकते हैं कि दबंगों द्वारा कार सवार पर किस तरह लाठी डंडों से हमला किया जा रहा है। मारपीट का ये वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ये वीडियो मंगलवार की दुपहर 4 बजे सामने आया हैं।