डौण्डीलोहारा: तालाब पार करने की चुनौती बनी जानलेवा, युवक की डूबने से हुई मौत, 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांव के आश्रित ग्राम खड़ेनाडीह में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ेनाडीह निवासी हेमंत निर्मलकर उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। देर शाम स्थानीय मछुआरों की सहायता से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया