उत्तराखंड: सिविल कोर्ट में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नायब नाजिर ₹3,500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बाजपुर। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने बाजपुर सिविल कोर्ट में छापेमारी कर नायब नाजिर ओम चौहान को ₹3,500 की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एनआई एक्ट के एक मामले में राजीनामा दाखिल कराने के नाम पर कोर्ट फीस के बहाने रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तारी के दौरान अधिवक्ताओं और विजिलेंस टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। वहीं शिकायतकर्ता के परिजनों ने कुछ अधिवक्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी ओर अधिवक्ता विजय गर्ग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया। मामले की जांच जारी है।