बिहारीगंज: गौ तस्करी विफल: ग्रामीणों ने पीछा कर पीकप सहित दो आरोपियों को पकड़ा
मधेपुरा के चांय टोला में ग्रामीणों ने रविवार को गौ तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी।पीकप वाहन में सात गौवंशों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर गाड़ी रोक दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी, वाहन और गौवंशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।