चीनी मिल में ड्यूटी करने जा रहे एक कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना जिले के बेलवा बहुअरी गांव के समीप की है। वहीं मृतक की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के जरिया मुरली निवासी जवाहर सहनी की 35 वर्षीय पुत्र टूना सहनी उर्फ अरुण सहनी के रूप में की गई है।