गौनहा: भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस से छुड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस से छुड़ा लेने और धक्का मुक्की करने के मामले में नामजद अभियुक्त शेख मुन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि सिसवा ताजपुर निवासी शेख मुन्ना को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।