गौनहा: चनहा सरेह में गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी
गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी में उतनी बातें सुनने को मिल रही है। लोग तरह-तरह की बाते कर रहे है। अशंका जताया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर महिला के शव को गन्ने के खेत में लाकर फेंक दिया है। घटना जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के अररिया बारवा स्थित चनहा सरेह की है।